रन फॉर ड्रग फ्री झारखंड की थीम पर मैराथन दौड़ आज

Updated:
विज्ञापन

गांधी मैदान से सरकंडा होकर बायोडायवर्सिटी पार्क तक आयोजित होगा दौड़

विज्ञापन

मादक पदार्थों पर रोक तथा नशा मुक्त समाज निर्माण के साथ युवाओं में नशे की लत से बचाने काे लेकर जिला प्रशासन की ओर से जारी अभियान के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है. 26 जून को कार्यक्रम के तहत सुबह के 6:45 बजे गांधी मैदान गोड्डा से सरकंडा चौक होते हुए बायोडायवर्सिटी पार्क तक ‘रन फॉर ड्रग फ्री झारखंड’ थीम पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है. जिले के लोगों से अपील कर जिला प्रशासन ने बड़ी संख्या में मैराथन दौड़ में शामिल होने का आह्वान किया है. साथ संकल्प लेने के लिए नशा करने से रोकने व स्वयं को रोकने एवं अन्य को भी रोक में प्रोत्साहन करने का काम किया जायेगा. मादक द्रव्यों के सेवन से होने वाले नुकसान को भी लोगों के बीच प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola