शिविर में 120 गर्भवती महिलाओं की हुई एएनसी जांच

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Apr 2024 10:52 PM

विज्ञापन

हरिदेवी रेफरल अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच की गयी

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी, हरिदेवी रेफरल अस्पताल में मंगलवार को शिविर के माध्यम से 120 गर्भवती महिलाओं कीएएनसी जांच प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा द्वारा किया गया. उन्होंने बताया कि अस्पताल में सभी आये हुए गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच की गयी है. सभी आये हुए महिलाओं की यूरीन, हेमोग्लोबिन, बीपी, एचआइवी, वजन, ब्लड शुगर के अलावे आवश्यकतानुसार अन्य जांच की गयी. सभी आए हुये गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोच की दवा दी गयी. इसके अलावे आवश्यक दवा भी दी गयी. साथ ही साथ सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया कि अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखें. विशेष तौर पर खान-पान पर ध्यान दें. साफ-सफाई अति आवश्यक है. भोजन करने से पहले अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह से साफ कर ही भोजन करें. कार्यालय प्रभारी विनय कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रत्येक माह के नो तारीख को अस्पताल में शिविर के माध्यम से सभी आए हुए गर्भवती महिलाओं का निशुल्क एएनसी जांच कर आवश्यक दवा दी जाती है. सभी को क्षेत्र की सहिया के माध्यम से अस्पताल लायी जाती है. साथ ही साथ सलाह दी गयी कि जरूरत पड़ने पर चिकित्सक से सलाह लें. इस दौरान नर्स प्रिया कुमारी, सुशीला कुमारी, सुलेखा कुमारी, सनोती मुर्मू, राजीव कुमार, शिवशंकर महतो आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola