ऑटो से शादी समारोह में जा रही महिला गिरी, हाथ टूटा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
नींद में गिरने का अंदेशा, बायां हाथ हुआ चोटिल
विज्ञापन
गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र में ऑटो से शादी समारोह में जा रही महिला ऑटो से नीचे गिर गयी. गिरने से महिला का बायां हाथ बुरी तरह टूट गया है. महिला को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया. महिला की हालत ठीक है, लेकिन बायां हाथ चोटिल हो गया है. जानकारी के अनुसार महिला गायछांद की है. गायछांद से ऑटो पर सवार होकर महेशलिट्टी शादी समारोह में भाग लेने जा रही थी. तभी महिला को जाने के क्रम में नींद आ गया और चलती ऑटो से नीचे गिर गयी. महिला का प्राथमिक उपचार किया गया है.
आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन