ग्राम संगठन की महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण

Updated at : 21 Feb 2025 11:26 PM (IST)
विज्ञापन
ग्राम संगठन की महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण

हर वर्ग को आगे बढ़ाने के लक्ष्य को निर्धारित करने पर सभी को संकल्प लेने की जरूरत

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के खरखोदिया पंचायत के मिठनकीता स्कूल परिसर में समूह की सीआरपी किरण देवी व शालिनी कुमारी ने समूह से जुड़ी ग्राम संगठन की महिलाओं को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया. इस दौरान किरण देवी ने बताया कि जेंडर 17 के तहत संगठन से जुड़ी महिलाओं को आवश्यक जानकारी दी गयी कि समूह एक ऐसा संस्थान है, जिसमें जुड़ कर स्वयं एक अच्छा रोजगार प्राप्त कर व अन्य महिलाओं को जोड़ा जा सकता है. उन्होंने उपस्थित सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि सबसे पहले गांव में हंडिया दारू को छोड़कर इस योजना के माध्यम से आप रोजगार का अवसर प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान में सभी एकजुट होकर कार्य करें, जहां अन्य भेदभाव को दूर रखते हुए समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाने के लक्ष्य को निर्धारित करने पर सभी को संकल्प लेने की जरूरत है. इस दौरान अन्य महिलाएं भी उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola