भटौंदा और हरियारी पंचायत में की गयी जनसुनवाई और सामाजिक अंकेक्षण

Updated:
विज्ञापन
भटौंदा और हरियारी पंचायत में की गयी जनसुनवाई और सामाजिक अंकेक्षण

मनरेगा योजनाओं की पारदर्शी समीक्षा और ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पंचायत स्तरीय जनसुनवाई सह सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन किया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य मनरेगा (वीबी जीरामजी) के तहत संचालित योजनाओं और कार्यों की पारदर्शी समीक्षा सुनिश्चित करना है. बुधवार को भटौंदा और हरियारी पंचायतों में जनसुनवाई और सामाजिक अंकेक्षण आयोजित किया गया. इन पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण के दौरान मनरेगा योजना अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं, किये गये कार्यों की गुणवत्ता, मजदूरी भुगतान की स्थिति, कार्यस्थल पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं और संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की गयी.

ग्रामीणों को योजनाओं और उनके अधिकारों की जानकारी

सोशल ऑडिट टीम की ओर से ग्रामीणों को मनरेगा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, उनके अधिकारों और प्रावधानों की जानकारी दी गयी. ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतें, सुझाव और आपत्तियां सुनी गयीं. जनसुनवाई में उठाये गये मुद्दों को अभिलेखों में दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा जाएगा. प्रशासन ने संबंधित पंचायतों के ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी बात रखने की अपील की है. इस अवसर पर धर्मेंद्र झा, जेइ अभिषेक कुमार, दिनेश सिंह, स्वाति कुमारी, सरोज कुमार, दीपक कुमार मंडल, पंचायत सहायक निर्मला देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola