पांच माह से पेंशन बंद, बुजुर्गों और विधवाओं के सामने संकट
पोड़ैयाहाट के डांडे गांव में पांच माह से वृद्धा और विधवा पेंशन नहीं मिलने से बुजुर्गों के सामने भुखमरी की स्थिति, प्रशासन से जल्द भुगतान की मांग.
पोड़ैयाहाट ; पोड़ैयाहाट प्रखंड के डांडे गांव निवासी वरिष्ठ नागरिक जामुन सिंह ने सरकार से वृद्धा और विधवा पेंशन जल्द शुरू कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि पिछले पांच माह से प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों बुजुर्गों और विधवा महिलाओं को पेंशन नहीं मिल रही है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है.
आपके शहर में
पेंशन पर निर्भर बुजुर्ग परेशान
जामुन सिंह ने बताया कि गांव में कई ऐसे बुजुर्ग हैं, जिन्हें परिवार से अलग रहना पड़ रहा है. ऐसे में वे एक हजार रुपये की पेंशन पर निर्भर हैं. इसी राशि से दवा, भोजन और अन्य खर्च चलाते हैं. पांच माह से पेंशन बंद होने से उनके सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है.
विधवाओं को भी नहीं मिल रहा सहारा
उन्होंने कहा कि कई विधवाओं का पेंशन के अलावा कोई सहारा नहीं है. पति की मृत्यु के बाद वे पेंशन के सहारे जीवन यापन कर रही थीं. पेंशन नहीं मिलने से उन्हें दूसरों के आगे हाथ फैलाना पड़ रहा है.
जल्द भुगतान की मांग
जामुन सिंह ने बताया कि प्रखंड कार्यालय में संपर्क करने के बावजूद कोई ठोस जवाब नहीं मिला है. लाभुक लगातार प्रखंड और पंचायत सचिव के चक्कर लगा रहे हैं. उन्होंने जिला प्रशासन और बीडीओ से लंबित पांच माह की पेंशन राशि का जल्द भुगतान करने और आगे नियमित रूप से पेंशन देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए