तालाब में नहाने गये युवक की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन

झींझी पहाड़ी गांव में नंदकिशोर सिंह नहाने के दौरान गहरे पानी में समा गए. तैरना न आने से हुई दर्दनाक मौत. मातम पसरा, जांच जारी.

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के झींझी पहाड़ी गांव में शनिवार सुबह करीब 10 बजे दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय नंदकिशोर सिंह की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

नहाने के दौरान गहरे पानी में गये

जानकारी के अनुसार नंदकिशोर सिंह सुबह तालाब में नहाने गये थे. इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गये. तैरना नहीं आने के कारण वह डूब गये. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. तालाब किनारे कपड़े मिलने के बाद ग्रामीणों ने तालाब में तलाश शुरू की.

ग्रामीणों ने तालाब से निकाला शव

घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला. शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया.

यूडी केस दर्ज, जांच शुरू

एएसआई केपी मंडल ने बताया कि मृतक की पत्नी पत्थरगामा थाना क्षेत्र के एक गांव में मायके में रह रही है. घटना की सूचना पत्नी और परिजनों को दे दी गयी है. प्रथम दृष्टया पैर फिसलने के कारण डूबने की बात सामने आ रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा. पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola