मुखिया के चचेरे भाई की करंट लगने से मौत

Updated:
विज्ञापन

परिजनों से मिलने पहुंचे डॉ निशिकांत दुबे

विज्ञापन

गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत द्रुपद राजापुर के निवासी प्रेमलाल राउत (22) वर्ष की मौत करंट लगने से हो गयी. घटना रविवार की सुबह 8:00 बजे की है. जानकारी के अनुसार मृतक अपने खेत में मोटर से पानी पटवन करने गये थे. इसी दौरान करंट लग गया. करंट लगने के बाद परिजनों की ओर से युवक को पोड़ैयाहाट सीएचसी लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक द्रोपद पंचायत के मुखिया सह युवा मोर्चा भाजपा अध्यक्ष छेदी रावत के चचेरे भाई हैं. माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलने के बाद सांसद डॉ निशिकांत दुबे पहुंचे और परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाया. थाना प्रभारी विपिन यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में पुलिस यूडी केस दर्ज करेगी. घटना के बाबत परिजन शोकाकुल दिखे. आसपास के लोग भी शोकाकुल थे. हर कोई मृतक के परिवार को समझाने की कोशिश में लगा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola