गायछांद में बरामद शव का दुमका मेडिकल कॉलेज में होगा पोस्टमॉर्टम

Updated at : 07 May 2024 11:29 PM (IST)
विज्ञापन
गायछांद में बरामद शव का दुमका मेडिकल कॉलेज में होगा पोस्टमॉर्टम

अज्ञात के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज

विज्ञापन

गोड्डा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गायछांद के चिनाढाव नदी के समीप मिले शव का अता-पता दूसरे दिन भी नहीं चल पाया है. पुलिस द्वारा मुफस्सिल थाना के जमादार के बयान पर हत्या कर साक्ष्य को छिपाने के लिए लाश जलाने का मामला थाना में दर्ज किया गया है. वहीं शव को पोस्टमॉर्टम कराये जाने के लिए पहले सदर अस्पताल गोड्डा भेजा गया था. लेकिन अब शव को गोड्डा के बजाय दुमका भेजा जाएगा. दुमका स्थित फुलो झानो मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा. जानकारी थाना प्रभारी कृष्णा कुमार साहा ने दी है. बताया कि कांड संख्या 74,24 के तहत हत्या कर साक्ष्य को छिपाने का केस दर्ज किया गया है. मालूम हो कि गोड्डा के गायछांद चिनाढाव के समीप सोमवार के दोपहर एक युवक का शव बरामद किया गया था. शव का केवल धड बचा था. बाकी सिर, हाथ व पैर तीनो गायब था. पुलिस के द्वारा शव का केवल एक हिस्सा ही बरामद किया गया है. बाकी पुलिस जांच पडताल में जुटी है. पुुलिस के अनुसार कहीं से किसी के गुम होने की सूचना भी पुलिस के पास नही हैं. लाश का शिनाख्त नहीं हो पाया है. फिर भी अज्ञात के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य को छिपाने का केस दर्ज किया गया है. गोड्डा पुलिस के लिये यह केस चुनाैती से कम नहीं हैँ. पुलिस के अनुसार इस मामले में पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही हैं आखिरकार शव किसका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola