राज्य सरकार की विफलताओं से लोगों को करायें अवगत : राजेश
भाजपा बलबड्डा मंडल के पंचायत अध्यक्ष व पन्ना प्रमुख के साथ बैठक की
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सह समाजसेवी अरुण राम के घर पर भाजपा बलबड्डा मंडल के पंचायत अध्यक्ष व पन्ना प्रमुख के साथ बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता बलबड्डा मंडल के अध्यक्ष जयकृष्ण सिंह कर रहे थे. इस बैठक में मुख्य रूप से महागामा विधानसभा प्रभारी राजेश झा, जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा के अलावे भाजपा के लोग मौजूद थे. आये पंचायत अध्यक्ष व पन्ना प्रमुख को विधानसभा प्रभारी ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है. प्रभारी ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार की सरकार है. जिस राज्य के मुख्यमंत्री को घोटाले में जेल जाना पड़े, उस राज्य सरकार पर भरोसा करना बेकार है. ऐसी विफलता को घर पहुंचाने का काम करें. मौके पर अशोक सिंह, जिप सदस्य कदमी देवी, हरिनारायण महतो, ब्रजेश मंडल, हेमंत मंडल, दीपक सिंह देव, निर्भय सिंह, सक्षम कुमार, पूर्तिल झा आदि उपस्थित थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए