चिहारो पहाड़ की चैती दुर्गा प्रतिमा विसर्जित

Updated:
विज्ञापन

नम आंखों से दुर्गा माता को दी विदाई

विज्ञापन

गोड्डा जिले के पथरगामा शक्ति पीठ चिहारो पहाड़ के चैती दुर्गा मंदिर में स्थापित दुर्गा प्रतिमा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा का विसर्जन चिहारो पहाड़ के ऐतिहासिक बाबाजी पोखर में किया गया. विसर्जन से पूर्व मां दुर्गा की विधि-विधान पूर्वक महाआरती की गयी. इसके बाद जयकारा लगाते हुए श्रद्धालु भक्तजनों ने नम आंखों से दुर्गा माता को विसर्जन के लिए विदाई दी. इस दौरान खोइंछा देने का भी विधान पूरा किया गया. विसर्जन के मौके पर शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर पथरगामा बीडीओ अमल जी, सीओ कोकिला कुमारी, थाना प्रभारी अभिनव आनंद दलबल के साथ चिहारो पहाड़ में मौजूद थे. वहीं विसर्जन यात्रा की अगुआई चैती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार महतो, अयोध्या के आचार्य पवन जी महाराज, यजमान शैलेश तिवारी, विकास यादव, आनंद बिहारी, सिकंदर यादव, धर्मराज पंडित, अरविंद यादव, सोनू यादव समेत तमाम सदस्यगण, श्रद्धालु भक्तजन व ग्रामीण संयुक्त रूप से कर रहे थे. बता दें कि चैती दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य पर चिहारो पहाड़ परिसर में नौ दिनों तक रामकथा का आयोजन किया गया था. साथ ही मेले का भी आयोजन किया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola