ब्रेकर पर अनियंत्रित हुई बाइक, 35 वर्षीय युवक की मौत; दूसरा गंभीर, भागलपुर रेफर
गोड्डा के मेहरमा में सड़क हादसा में घायल | Prabhat Khabar Network
गोड्डा के मेहरमा में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे 35 वर्षीय युवक चंदन राम की मौत हो गई. दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल है जिसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है.
मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र के डोय के समीप तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गयी. हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान बिहार के कहलगांव थाना क्षेत्र के बड़ी हरचंदपुर निवासी चंदन राम (35) के रूप में हुई है. घायल दौलतपुर निवासी शिवदयाल राम (38) ईशीपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

तेज रफ्तार में ब्रेकर पर बिगड़ा संतुलन
जानकारी के अनुसार दोनों मोटरसाइकिल से महागामा की ओर से तेज गति से आ रहे थे. डोय के पास ब्रेकर के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गयी. हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मेहरमा थाना पुलिस को दी.
अस्पताल पहुंचते ही चंदन को मृत घोषित किया
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर के निर्देश पर गश्ती में मौजूद एएसआई सहदेव कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा पहुंचाया. वहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. सुशांत कुमार ने जांच के बाद चंदन राम को मृत घोषित कर दिया.
वहीं, घायल शिवदयाल राम की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया.
शव पोस्टमार्टम के लिए रखा, आवेदन के बाद होगी कार्रवाई
एएसआई सहदेव प्रसाद ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार तेज रफ्तार के कारण ब्रेकर पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे हादसा हुआ. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए रखा है. मृतक के परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए