बासमुंडी मोड़ पर तेज रफ्तार हाइवा का कहर, दादी-पोता को रौंदकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने दबोचा
घायल महिला की | Prabhat Khabar Network
बासमुंडी मोड़ पर एक अनियंत्रित तेज रफ्तार हाइवा ने सड़क किनारे खड़े दादी-पोता को रौंद दिया. दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों ने पीछा कर हाइवा को पकड़ा.
पोड़ैयाहाट प्रतिनिधि : थाना क्षेत्र के बासमुंडी मोड़ पर रविवार सुबह तेज रफ्तार गिट्टी लदे हाइवा ने सड़क किनारे खड़े दादी-पोता को रौंद दिया. हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद चालक हाइवा लेकर फरार हो गया.
घायलों की हुई पहचान
घायलों की पहचान पोड़ैयाहाट निवासी कृष्णा देवी और उनके पोते छोटू के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार सुबह अनियंत्रित हाइवा ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे.
ग्रामीणों ने पीछा कर हाइवा पकड़ा
हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने दुर्घटना को अंजाम देकर भाग रहे हाइवा का पीछा किया और चतरा स्थित रोड कंस्ट्रक्शन प्लांट के पास उसे पकड़ लिया.
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना पर थाना प्रभारी महावीर पंडित दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. घायलों को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छोटू को गोड्डा और कृष्णा देवी को भागलपुर रेफर कर दिया गया.
ओवरलोड वाहनों पर रोक की मांग
घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश है. ग्रामीणों ने आबादी वाले क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के बेलगाम परिचालन पर रोक लगाने की मांग की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए