पोड़ैयाहाट के महर्षि मेंहीं आश्रम में चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

आश्रम के बाबा भावेशानंद उसी रात को द्रुपद गांव गये थे कथा करने

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के बिरनिया गांव में महर्षि मेंहीं आश्रम में बीती रात्रि अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. जानकारी के मुताबिक आश्रम के बाबा भावेशानंद उसी रात को द्रुपद गांव में कथा करने गये थे. देर रात को आश्रम पहुंचे तो देखा कि चोर द्वारा दीवार तोड़कर रूम से इनवर्टर, 250 वाट का एम्प्लिफायर मशीन, 80 वाट का एम्प्लिफायर मशीन, 2 यूनिट, 2 माइक की चोरी कर ली गयी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा के युवा नेता शुभम स्नेही के साथ संतोष भगत, लड्डू भगत आश्रम पहुंचे. स्नेही ने कहा कि लगातार क्षेत्र में चोरी की घटनाएं घट रही है, जो चिंता का विषय है. कुछ दिनों पूर्व भी केवट टोला के एक आश्रम में चोरी की घटना घटी है. मगर अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं. ऐसे में अपराधियों का मनोबल क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है. उन्होंने इस पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन को अविलंब संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करनी चाहिए. इधर घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी है. थाना प्रभारी विपिन यादव ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस को भेजा गया था. मामले की छानबीन जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola