डायन कहकर महिला के साथ मारपीट, मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन

पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के खोड़ी शीशा हरिजन टोला की घटना

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट. थाना क्षेत्र के खोड़ी शीशा हरिजन टोला में रविवार को डायन का आरोप लगाकर महिला को लाठी से मारकर सिर फोड़ देने का मामला प्रकाश में आया है. घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पोड़ैयाहाट अस्पताल से गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. घटना के संबंध में घायल महिला के पुत्र संजय दास ने थाना में आवेदन देकर बताया है कि वो साप्ताहिक हाट लुसीटांड़ गया था. घर में मां उमा देवी, पत्नी जीरा देवी एवं भाभी सोनी देवी अकेली थी. इस दौरान घर पर विलास दास, जया देवी, मधु देवी तथा मोहन दास पहुंचे. मां को डायन कह कर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. मां को जान से मारने की नीयत से लाठी से सिर फोड़ दिया. बचाने के लिए आयी भाभी व पत्नी के साथ भी उन लोगों ने मारपीट की. इधर, घटना के बाद गंभीर रूप से घायल सोनी देवी को रेफर कर दिया गया. थाना प्रभारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि मामले को लेकर प्राथमिक की दर्ज कर ली गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola