23,800 रुपये में हुआ महाशिवरात्रि मेले का डाक, तैयारियां अंतिम चरण में

Updated:
विज्ञापन

वास्ता पहाड़ महाशिवरात्रि मेले की बंदोबस्ती सम्पन्न

विज्ञापन

गुरुवार को अंचल कार्यालय कक्ष में सीओ मदन मोहली की उपस्थिति में वास्ता पहाड़ पर आयोजित होने वाले वार्षिक महाशिवरात्रि मेले की बंदोबस्ती की प्रक्रिया सम्पन्न हुई. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 फरवरी को खुली डाक के माध्यम से मेले की वार्षिक बंदोबस्ती की गयी. खुली डाक में रूंजी पंचायत के दो लोगों ने भाग लिया. मेले की सरकारी आधार राशि 22,500 रुपये निर्धारित की गयी थी. प्रथम पक्ष के रूप में नरेश कुमार मंडल ने 22,572 रुपये की बोली लगायी, जबकि रामजतन कुमार यादव ने सर्वाधिक 23,800 रुपये की बोली लगाकर मेले की बंदोबस्ती अपने नाम कर ली. इधर, मेले की डाक सम्पन्न होने के साथ ही पहाड़ी परिसर में आयोजित होने वाले महारुद्र यज्ञ की तैयारियां भी अंतिम चरण में पहुंच गयी है. मेला संचालक ने बताया कि सरकारी डाक की प्रक्रिया पूरी होने के बाद समिति के युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. मेले को भव्य एवं व्यापक स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है. पूरे परिसर की आकर्षक सजावट के लिए कोलकाता से फूल मंगवाये जा रहे हैं. मेले में मीना बाजार, मौत का कुआं, तारामंची, झूले सहित श्रृंगार की विभिन्न दुकानें आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र होंगी. इस अवसर पर रूंजी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुभाष पासवान, इंद्रजीत मंडल, दिनेश मंडल, विनोद मंडल सहित अंचल कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola