कन्या पूजन व होम यज्ञ के साथ मां तारा का वार्षिक पूजन संपन्न

Updated:
विज्ञापन

कन्या पूजन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण

विज्ञापन

प्रखंड के शक्तिपीठ चिहारो पहाड़ परिसर स्थित मां तारा मंदिर में राजराजेश्वरी मां तारा का दो दिवसीय वार्षिक पूजन मंगलवार को होम यज्ञ व कन्या पूजन के साथ संपन्न हो गया. आचार्य आकाश जी महाराज की अगुआई में होम यज्ञ व कन्या पूजन का कार्य संपादित किया गया. यजमान के रूप में पूर्व मुखिया गोपाल कृष्ण दास, पत्नी संगीता देवी के साथ मौजूद थे. कन्या पूजन में बच्चियों को भोज के बाद दक्षिणा देकर विदाई दी गयी. कन्या पूजन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालू भक्तजन मौजूद रहे. पूजनोत्सव को लेकर भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया था. कार्यक्रम की देखरेख में पूर्व मुखिया के अनुज बलराम कुमार, तारा देवी, डीएवी पब्लिक स्कूल पथरगामा के निदेशक संतोष कुमार महतो, देवेंद्र कुमार, योगेंद्र कुमार, बिनोद कुमार, सोनू कुमार, चंद्रदीप कुमार आदि जुटे रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola