एमजीआर लाइन पर ट्रेन से कट कर युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

मालगाड़ी की चपेट में आने से महुआकोल निवासी इतवारी मुर्मू (40) की मौत हो गयी. ग्रामीण ने बताया कि युवक शराब के नशे में था. उसके पॉकेट में भी शराब की बोतल थी.

विज्ञापन

बोआरीजोर. फरक्का एनटीपीसी एमजीआर रेलवे लाइन के छोटा बोआरीजोर गांव के पास कोयला मालगाड़ी की चपेट में आने से महुआकोल निवासी इतवारी मुर्मू (40) की मौत हो गयी. ग्रामीण ने बताया कि युवक शराब के नशे में था. उसके पॉकेट में भी शराब की बोतल थी. वह शुक्रवार को अपने घर से बोआरीजोर बाजार आया था. शाम को शराब के नशे में अपने घर जा रहा था. इस दौरान रेलवे पटरी के पास गिर गया होगा. ट्रेन की चपेट में आने से मृतक की दाहिना पैर व हाथ कट गया और मौत हो गयी. थाना प्रभारी विजय केरकट्टा ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola