एनटीपीसी में कार्यरत ठेका मजदूरों को काम से निकालने पर आक्रोश

Updated:
विज्ञापन

11 अक्टूबर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा

विज्ञापन

फरक्का एनटीपीसी के एमजीआर रेलवे लाइन में कार्यरत ठेका मजदूर सोमेन मंडल बिजली स्टाप को काम से निकालने पर रेलवे लाइन के ठेका मजदूर आक्रोशित हो गये. ठेका मजदूरों ने कहा कि ठेकेदार की मनमानी चरम सीमा पर है. बिना कोई कारण मजदूरों को कार्य से निकाला जाता है. एटक यूनियन के सचिव राम जी साह ने बताया कि एनटीपीसी के ठेकेदार द्वारा निकाले गये मजदूर को जल्द कार्य पर रखा जाये अन्यथा संथाल परगना औद्योगिक मजदूर संघ के बैनर तले आगामी 11 अक्टूबर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा. इससे फरक्का एनटीपीसी की कोयला ढुलाई पूरी तरह से बाधित रहेगी. इसकी जिम्मेवारी एनटीपीसी प्रबंधन की होगी. यूनियन सचिव ने बताया कि ठेका मजदूर के काम पर रखने के लिए कई बार प्रबंधन से बातचीत करने की कोशिश की गयी. लेकिन प्रबंधन द्वारा कोई भी सकारात्मक पहल नहीं किया गया. मजबूर होकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola