आवास निर्माण में लायें तेजी, सावधानी पूर्वक वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का करें कार्य : बीडीओ
बोआरीजोर में पंचायत सचिव एवं बीएलओ सुपरवाइजर की बैठक आयोजित
बोआरीजोर प्रखंड के सभागार भवन में पंचायत सचिव और बीएलओ सुपरवाइजर की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह ने की. बैठक में प्रखंड में चल रहे प्रधानमंत्री आवास, जनमन आवास और आबुआ आवास की पंचायतवार समीक्षा की गयी. बीडीओ ने कहा कि आवास निर्माण के कार्य में तेजी लाना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि जो लाभुक आवास निर्माण के लिए राशि प्राप्त कर चुके हैं लेकिन निर्माण कार्य नहीं कर रहे, उन्हें प्रेरित कर सहयोग सुनिश्चित करें. निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाये. बैठक में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के कार्य की भी समीक्षा की गयी. बीडीओ ने कहा कि वोटर लिस्ट में जिन मतदाताओं की फोटो खराब है, उसे बदलकर रंगीन फोटो लगायी जाये. पुनरीक्षण कार्य सावधानीपूर्वक किया जाये और मृत मतदाता के नाम की जांच कर उसे सूची से हटाया जाये. इसके लिए मतदाता के घर-घर जाकर सर्वे का कार्य सुनिश्चित करें. बैठक में जीपीएस गरीब हरिजन, पूजहर मुर्मू, मुरलीधर महतो, संतोष साह, अजय साह, बासुदेव साह और शशिधर यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए