24 घंटे के अंदर गोड्डा से अपहृत नाबालिग भागलपुर से बरामद

Updated at : 15 May 2017 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
24 घंटे के अंदर गोड्डा से अपहृत नाबालिग भागलपुर से बरामद

गोड्डा : नगर थाना के असनबनी मुहल्ले से शनिवार की देर रात अपहृत नाबालिग बच्ची को पुलिस ने तत्परता दिखाते रविवार की शाम तक भागलपुर के इशाकचक मुहल्ले से बरामद कर लिया है. अपहरण को लेकर नाबालिग के पिता ने आवेदन दिया था. परिजनों ने पुलिस को जैसे ही सूचना दी. पुलिस इस पर तत्काल […]

विज्ञापन

गोड्डा : नगर थाना के असनबनी मुहल्ले से शनिवार की देर रात अपहृत नाबालिग बच्ची को पुलिस ने तत्परता दिखाते रविवार की शाम तक भागलपुर के इशाकचक मुहल्ले से बरामद कर लिया है. अपहरण को लेकर नाबालिग के पिता ने आवेदन दिया था. परिजनों ने पुलिस को जैसे ही सूचना दी. पुलिस इस पर तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी.

नतीजतन रविवार की शाम लड़की को बरामद कर लिया गया. नगर थाना की पुलिस को मामले की जानकारी सुबह मिल गयी थी. पुलिस ने अविलंब संदेह के आधार पर फसिया डंगाल मुहल्ले से एक युवक मो अफरोज को भी हिरासत में लिया है. नगर थाना में युवक को पूछताछ के लिये लाया गया. बाद में इशाकचक मुहल्ले से नाबालिग ने परिजनों को फोन पर जानकारी दी. परिजन जानकारी होने पर सीधे भागलपुर गये. लड़की को बरामद किया. खबर लिखे जाने तक थाना में लड़की से पूछताछ की जा रही थी.

परिजनों की सूचना पर पुलिस ने दिखाई तत्परता
संदेह के आधार पर पुलिस फसिया डंगाल मुहल्ले से युवक को लिया हिरासत में
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola