आदिवासी समाज की गांधीगिरी : नहीं मनायेंगे सोहराय, जानिए क्यों

गोड्डा : झारखंड के गोड्डा जिले के महगामा इलाके के संताल आदिवासी समाज ने राज्य के फैसले का विरोध करने के लिए अनोखा रास्ता चुना है. लोग गांधीगिरी पर उतर आये हैं. लोगों ने फैसला किया है कि इस साल वे सोहराय पर्व नहीं मनायेंगे. सोहराय संतालों का सबसे बड़ा त्योहार है. यह पांच दिनों […]
दरअसल, राज्य सरकार ने संताल परगना काश्तकारी कानून (एसपीटी एक्ट )और छोटा नागपुर काश्तकारी कानून (सीएनटी एक्ट) में संशोधन किया है. अादिवासी सज इसका विरोध कर रहा है. महगामा के नुनाजोर चौक पर गुरुवार को आदिवासियों ने सीएनटी व एसपीटी एक्ट में किये गये संशोधन के विरोध में प्रदर्शन किया. इस दौरान सभी पारंपरिक हथियार से लैस थे. उन्होंने सीएम के विरोध में नारे लगाये और सीएम का पुतला फूंका. आदिवासी समुदाय के लोग पंचगाछी गांव में इकट्ठा होकर तीर-धनूष, भाला-बरछी आदि लेकर नुनाजोर चौक पहुंचे. इसमें केथिया, भागाबांध, अमडीहा, नुनाजोर, बैजनाथपुर, पंचगाछी, लहठी आदि गांव के ग्रामीण थे. इनलोगों का नेतृत्व ग्राम प्रधान प्यारेलाल मुर्मू ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




