रेस्क्यू आॅपरेशन बंद किये जाने पर जतायी आपत्ति

Published at :04 Jan 2017 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
रेस्क्यू आॅपरेशन बंद किये जाने पर जतायी आपत्ति

महगामा : महगामा में किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुफल महतो ने इसीएल खदान हादसे के लिए आउटसोर्सिंग कंपनी को जिम्मेवार ठहराया है. बताया कि जानबूझ कर इसीएल प्रशासन ने रेस्क्यू आपरेशन बंद कर दिया. स्लाइडिंग का बहाना बनाने का आरोप लगाया है. राहत व बचाव कार्य बंद होने पर आपत्ति जताते बताया कि महालक्ष्मी […]

विज्ञापन

महगामा : महगामा में किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुफल महतो ने इसीएल खदान हादसे के लिए आउटसोर्सिंग कंपनी को जिम्मेवार ठहराया है. बताया कि जानबूझ कर इसीएल प्रशासन ने रेस्क्यू आपरेशन बंद कर दिया. स्लाइडिंग का बहाना बनाने का आरोप लगाया है. राहत व बचाव कार्य बंद होने पर आपत्ति जताते बताया कि महालक्ष्मी कंपनी के गगन सिंह,

मो परवेज, लल्लू खान का शव अब तक नहीं मिल पाया है. नेताओं ने यह भी बताया अब तक मलवे से इनका शव बाहर नहीं निकाला जा सका है. कहा कि अभी भी कई शव मलवे के अंदर है. उन्होंने कहा कि राजमहल परियोजना से आउटसोर्सिंग कंपनी को सीधे तौर पर बंद किया जाये. साथ ही परिजनों को मुआवजा देने, दोषी पदाधिकारियों पर 302 का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है. बताया कि इसको लेकर जोरदार आंदोलन किया जायेगा. इसमे माकपा नेत्री वृंदा करात भी मौजूद रहेंगी. मौके पर जिला सचिव दशरथ मंडल, अनिल सिंह, अख्तर अलि, रघुवीर मंडल आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola