शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण की प्राथमिकी

Published at :17 Dec 2016 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण की प्राथमिकी

मामला राजाभिट्ठा थानाक्षेत्र का गोड्डा : शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का मामला राजाभीट्ठा थाना में दर्ज किया गया है. थाना कांड संख्या 28/16 में तुलसीपुरा गांव के रविलाल मरांडी को आराेपित बनाया गया है. इसमें उल्लेख किया गया है कि पीड़िता सात अक्तूबर 2015 को आद्रो हटिया गयी थी. हटिया से लौटते […]

विज्ञापन

मामला राजाभिट्ठा थानाक्षेत्र का

गोड्डा : शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का मामला राजाभीट्ठा थाना में दर्ज किया गया है. थाना कांड संख्या 28/16 में तुलसीपुरा गांव के रविलाल मरांडी को आराेपित बनाया गया है.

इसमें उल्लेख किया गया है कि पीड़िता सात अक्तूबर 2015 को आद्रो हटिया गयी थी. हटिया से लौटते समय आरोपित रविलाल ने छुरा का भय दिखाते हुए युवती के साथ दुष्कर्म किया. साथ ही हल्ला करने पर जान से मानने की धमकी भी दी थी. कुछ समय बाद आरोपित पीड़िता के घर पर भी आने जाने लगा तथा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता.

पीड़िता गर्भवती हो गयी तो उसे दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया. इस घटना की जानकारी पीड़िता के रिजन को हुई तो पंचायती बैठायी गयी. पंचायती में रविलाल मरांडी ने युवती के साथ विवाह करने से इंकार कर दिया. रविलाल के फैसले में उसके पिता एवं माता ने भी रविलाल मरांडी का ही साथ दिया. थाना में दर्ज प्राथमिकी में रविलाल मरांडी के अलावा उसके माता पिता को भी नामजद किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola