रिलायंस ने छह विकेट से फैमिली क्बल को हराया

Published at :29 Nov 2016 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
रिलायंस ने छह विकेट से फैमिली क्बल को हराया

गोड्डा : गांधी मैदान में चल रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को रिलायंस टीम ने फैमिली क्रिकेट टीम को छह विकेट से हरा दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फैमिली क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों ने 14.1 ऑवर में 53 रन का लक्ष्य दिया. इसमें प्रभात कुमार ने 18 रन व साजिद ने […]

विज्ञापन

गोड्डा : गांधी मैदान में चल रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को रिलायंस टीम ने फैमिली क्रिकेट टीम को छह विकेट से हरा दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फैमिली क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों ने 14.1 ऑवर में 53 रन का लक्ष्य दिया. इसमें प्रभात कुमार ने 18 रन व साजिद ने 8 रन का योगदान दिया.

वहीं रिलायंस टीम के गेंदबाज तौसिम व महताब ने दो-दो विकेट झटके. जवाब में रिलायंस टीम की शुरुआत अच्छी रही. चार विकेट के नुकसान पर ही मैच अपने नाम कर लिया. बल्लेबाज बारिक ने 26 रन व सौरभ ने आठ रन का योगदान दिया. निर्णायक के रूप में अनुज सिन्हा तथा विनायक झा थे. जबकि स्कोरिंग आकाश गौतम ने किया. मौके पर संजीव कुमार, रितेश मंडल, अमित बोस, अंजन कुमार थे. मंगलवार को बी डिवीजन का पहला मैच धमाका क्रिकेट टीम बनाम साइनिंग क्लब के बीच खेला जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola