पथरगामा के मूर्तिकार के घर हजारों की चोरी

Published at :29 Sep 2016 3:33 AM (IST)
विज्ञापन
पथरगामा के मूर्तिकार के घर हजारों की चोरी

चोरी की बढ़ती घटना से परेशान हैं पथरगामावासी एक माह के दौरान चोरी की दर्जनों घटनाएं हुई दो हत्या के मामले में भी अब तक पुलिस को नहीं मिल पायी सफलता पथरगामा : पथरगामा थाना से महज 200 मीटर की दूरी स्थित मूर्तिकार भोला के घर से अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर करीब 80 हजार […]

विज्ञापन

चोरी की बढ़ती घटना से परेशान हैं पथरगामावासी

एक माह के दौरान चोरी की दर्जनों घटनाएं हुई
दो हत्या के मामले में भी अब तक पुलिस को नहीं मिल पायी सफलता
पथरगामा : पथरगामा थाना से महज 200 मीटर की दूरी स्थित मूर्तिकार भोला के घर से अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर करीब 80 हजार रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. देर रात भोला आर्ट के घर में सेंधमारी कर घर में रखा अलमारी का लॉक तोड़कर सोना, चांदी सहित 10 हजार नकद, अनाज आदि मिलाकर 80 हजार की चोरी हुई है.
्चोरी के बाद चोर घर से निकलने के क्रम में जिस घर में परिवार के लोग सोये थे बाहर से कुंडी लगा कर चलते बने. जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने थाना को सूचना दी. थाना प्रभारी वंश नारायण सिंह घटना की जांच में जुट गये हैं. अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
अब तक पुलिस की हाथ में कुछ भी नहीं आया : इससे पहले पथरगामा के दामोदर कापरी के घर में चोर द्वारा 80 हजार रुपये की चोरी, जनार्दन भगत के घर से एक लाख रुपये की चोरी, गांधी ग्राम से विभूति यादव के घर से 40 हजार रुपये की चोरी, पथरगामा के अधिवक्ता यशवंत कुमार सिंह के घर से 10 हजार रुपये की चोरी, अर्जुन पंडित के 40 हजार की चोरी की घटना के बावजूद पुलिस मामले का उद्भेदन नहीं कर पायी है.
चोरी की घटना की घटन की जानकारी देते पीड़ित.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola