अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को डीएमओ ने किया जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Sep 2016 6:22 AM (IST)
विज्ञापन

ललमटिया थाना में जब्त है दोनों ट्रैक्टर अज्ञात पर दर्ज हुई प्राथमिकी बोआरीजोर : सहायक खनन पदाधिकारी रामनाथ राय ने डहुआ गांव के पास अवैध बालू से लदा दो ट्रैक्टर को जब्त किया है. उन्होंने बताया कि दोनों ट्रैक्टर (संख्या जेएच 17 ए/ 0089 व एक बिना नंबर) पर अवैध बालू लोड कर ले जाने […]
विज्ञापन
ललमटिया थाना में जब्त है दोनों ट्रैक्टर
अज्ञात पर दर्ज हुई प्राथमिकी
बोआरीजोर : सहायक खनन पदाधिकारी रामनाथ राय ने डहुआ गांव के पास अवैध बालू से लदा दो ट्रैक्टर को जब्त किया है. उन्होंने बताया कि दोनों ट्रैक्टर (संख्या जेएच 17 ए/ 0089 व एक बिना नंबर) पर अवैध बालू लोड कर ले जाने के क्रम में जब्त किया गया है. बालू लदे ट्रैक्टर महगामा की तरफ आ रहे थे. चालक ट्रैक्टर को छोड़ फरार हो गया. ट्रैक्टर को जब्त कर ललमटिया थाना में रखा गया है. सहायक खनन पदाधिकारी ने मामले को लेकर थाना कांड संख्या 69/16 के तहत अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




