जनता ने दिखायी ताकत : हेमंत

गोड्डा : झामुमो कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने शनिवार को स्थानीय होटल में प्रेस वार्ता की . श्री सोरेन ने राज्य में पूर्ण तथा सफल बंदी को लेकर लोगों को धन्यवाद दिया है. कहा : आज की बंदी का समर्थन कर राज्य के मूलवासी, आदिवासी, नौजवान, व्यवसायी, महिला, किसान तथा तमाम लोगों […]
गोड्डा : झामुमो कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने शनिवार को स्थानीय होटल में प्रेस वार्ता की . श्री सोरेन ने राज्य में पूर्ण तथा सफल बंदी को लेकर लोगों को धन्यवाद दिया है.
कहा : आज की बंदी का समर्थन कर राज्य के मूलवासी, आदिवासी, नौजवान, व्यवसायी, महिला, किसान तथा तमाम लोगों ने सरकार का विरोध किया है. सरकार बंदी को लेकर काफी डरी हुई थी. राज्य के लोग जिस तरह से अपने अधिकार को लेकर सड़क पर उतर गये हैं, अगर इस मामले पर सरकार गंभीर नहीं हुई, तो आने वाले कुछ ही दिनों में परिणाम गंभीर होंगे. राज्य सरकार ने झारखंड के मूलवासी व रैयतों के हित के खिलाफ जो नीति बनायी है उस नीति को लेकर जनता के मन में रोष है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




