प्रेशर हॉर्न बजाया, तो भरना पड़ेगा जुर्माना

गोड्डा : दोपहिया व चारपहिया वाहनों में प्रेशर हॉर्न को प्रयोग करने पर पाबंदी लग गयी है. इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है. दोपहिया व चारपहिया वाहनों में प्रेशर हॉर्न के प्रयोग करने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने की अपील नगर थाना प्रभारी ने की है. ऐसा नहीं करने वाले […]
गोड्डा : दोपहिया व चारपहिया वाहनों में प्रेशर हॉर्न को प्रयोग करने पर पाबंदी लग गयी है. इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है. दोपहिया व चारपहिया वाहनों में प्रेशर हॉर्न के प्रयोग करने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने की अपील नगर थाना प्रभारी ने की है.
ऐसा नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.थाना प्रभारी अजय तिवारी ने कहा कि प्रेशर हॉर्न से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है. इससे ध्वनि प्रदूषण होता है. मोटर वाहन एक्ट के तहत ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










