चिकित्सक के साथ मारपीट मामले में दो गिरफ्तार

गोड्डा : गोड्डा के महिला चिकित्सक डाॅ किरण जायसवाल के साथ हुई मारपीट के दो आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पकड़ाये आरोपी का नाम संजय सिंह व रामु दास बताया जाता है. नगर थाना कांड संख्या 93/16 के तहत इनके खिलाफ डाॅ जायसवाल ने मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज करायी […]
गोड्डा : गोड्डा के महिला चिकित्सक डाॅ किरण जायसवाल के साथ हुई मारपीट के दो आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पकड़ाये आरोपी का नाम संजय सिंह व रामु दास बताया जाता है. नगर थाना कांड संख्या 93/16 के तहत इनके खिलाफ डाॅ जायसवाल ने मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी डाॅ जायसवाल पर लापरवाही में प्रसूता की जान लेने का आरोप लगाया गया था. इस मामले में प्रसूता आशालीना हेंब्रम की मौत इलाज के दौरान हो गयी थी. परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में कोताही बरते जाने का आरोप लगाया था. इसको लेकर मारपीट की घटना चिकित्सक के निजी क्लिनिक में हुई थी. मामले में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




