दुकान का शटर तोड़कर 20 हजार की चोरी

हनवारा : महगामा थाना क्षेत्र के गंगासागर मोड़ स्थित तीन दुकानों से चोरों ने शुक्रवार रात 20 हजार रुपये की चोरी कर ली. फैशन केयर की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने 20 हजार रुपये की नगदी व जिंस की चोरी कर ली. इसके बाद चौक स्थित विक्रमशिला क्लिनिक का शटर तोड़कर जनरेटर निकालने का […]
हनवारा : महगामा थाना क्षेत्र के गंगासागर मोड़ स्थित तीन दुकानों से चोरों ने शुक्रवार रात 20 हजार रुपये की चोरी कर ली. फैशन केयर की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने 20 हजार रुपये की नगदी व जिंस की चोरी कर ली.
इसके बाद चौक स्थित विक्रमशिला क्लिनिक का शटर तोड़कर जनरेटर निकालने का प्रयास किया, लेकिन इसमें उन्हें सफलता नहीं मिली. इसके बाद आंनद फोटो स्टेट की दुकान में भी चोरी करने का प्रयास किया.
इसे लेकर दुकान के मालिक ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










