आंदोलन से अलग रहेंगे पारा शिक्षक

गोड्डा : डीसी के रवि कुमार के निर्देश पर पारा शिक्षक संघ ने अपना पाला बदल लिया है. प्राथमिक शिक्षकों के सोमवार को स्कूल छोड़ने के बाद मंगलवार से प्राथमिक शिक्षा की डोर पारा शिक्षकों पर होगी. डीसी से निर्देश मिलने पर पारा शिक्षक समन्वय समिति के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव ने पारा शिक्षकों को […]
गोड्डा : डीसी के रवि कुमार के निर्देश पर पारा शिक्षक संघ ने अपना पाला बदल लिया है. प्राथमिक शिक्षकों के सोमवार को स्कूल छोड़ने के बाद मंगलवार से प्राथमिक शिक्षा की डोर पारा शिक्षकों पर होगी.
डीसी से निर्देश मिलने पर पारा शिक्षक समन्वय समिति के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव ने पारा शिक्षकों को स्कूल में पढ़ाने की घोषणा देर शाम कर दी है. इस बाबत उन्होंने जिला शिक्षा अधीक्षक को ज्ञापन देकर नियमित कक्षा संचालन कर बच्चों को पढ़ाने की बात कही है.
विभागीय जानकारी के मुताबिक प्राथमिक शिक्षा की कमान 2814 पारा शिक्षक संभालेंगे. इनमें प्रावि में 470, मवि में 175, उमवि में 422 व उप्रावि में 648 पारा शिक्षक बच्चों
को पढ़ायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










