रेफरल अस्पताल में 20 महिलाओं का बंध्याकरण

Updated:
विज्ञापन

प्रधान सहायक विनय कुमार सिन्हा ने बताया कि चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुमन कुमार ने सभी महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया.

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी. प्रखंड के हरिदेवी रेफरल अस्पताल ठाकुरगंगटी में शनिवार को 20 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया. अस्पताल के प्रधान सहायक विनय कुमार सिन्हा ने बताया कि चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुमन कुमार ने सभी महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया. सभी महिलाओं को सहिया के द्वारा अस्पताल लाया गया था. सभी का रजिस्ट्रेशन कराने के बाद सभी का आवश्यकताअनुसार अन्य जांच की गयी. ऑपरेशन के बाद सभी को आवश्यक दवा व ठहराव की सुविधा व्यवस्था अस्पताल की ओर से उपलब्ध करायी गयी. साथ ही सरकार की ओर से दी जानेवाली प्रोत्साहन राशि लाभुक को दो हजार रुपये व सहिया तीन सौ रुपये उनके बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से भेज दी जाती है. इस दौरान नर्स सुशीला कुमारी, प्रिया कुमारी, राजीव कुमार, शशि शेखर काशी के साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola