इसीएल के स्टोर में लगी आग

बोआरीजोर : राजमहल परियोजना के ओसीपी में सोमवार की देर रात लगी आग में लाखों की संपत्ति जल गयी. आग लगने से स्टोर में रखे पुराने टायर टायर जल गये. परियोजना के ओसीपी में खादान में चलने वाला हाइवा व डंपर के बदले गये पुराने टायर स्टोर किया गया था. सोमवार की रात अचानक आग […]
बोआरीजोर : राजमहल परियोजना के ओसीपी में सोमवार की देर रात लगी आग में लाखों की संपत्ति जल गयी. आग लगने से स्टोर में रखे पुराने टायर टायर जल गये. परियोजना के ओसीपी में खादान में चलने वाला हाइवा व डंपर के बदले गये पुराने टायर स्टोर किया गया था. सोमवार की रात अचानक आग लग गयी.
सुरक्षा कर्मियों की सूचना दिये जाने के बाद परियोजना की दमकल पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका. घटना की जानकारी के बाद ललमटिया थाना प्रभारी संजय मालवीय, पुलिस निरीक्षक श्याम नारायण सिंह पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया.
आग पर काबू पाने तक टायर जलकर राख हो गया था. आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका. अनुमान लगाया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने घटना को अंजाम दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










