महगामा : अंबे माइनिंग के जीएम को अपराधियों ने मारी गोली, दुर्गापुर रेफर

Updated at : 24 Jan 2020 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
महगामा : अंबे माइनिंग के जीएम को अपराधियों ने मारी गोली, दुर्गापुर रेफर

गोड्डा/महगामा : राजमहल कोल परियोजना, इसीएल के ऊर्जानगर कॉलोनी में गुरुवार सुबह 8:00 बजे अपराधियों ने कोल परियोजना की आउटसोर्सिंग ठेका कंपनी मां अंबे माइनिंग के जेनरल मैनेजर सोमनाथ चटर्जी को गोली मार दी और सफेद रंग की स्कॉर्पियो पर सवार होकर भाग निकले. एक गोली उनके सीने में लगी. दो गोली दीवार पर धंस […]

विज्ञापन
गोड्डा/महगामा : राजमहल कोल परियोजना, इसीएल के ऊर्जानगर कॉलोनी में गुरुवार सुबह 8:00 बजे अपराधियों ने कोल परियोजना की आउटसोर्सिंग ठेका कंपनी मां अंबे माइनिंग के जेनरल मैनेजर सोमनाथ चटर्जी को गोली मार दी और सफेद रंग की स्कॉर्पियो पर सवार होकर भाग निकले. एक गोली उनके सीने में लगी. दो गोली दीवार पर धंस गयी.
खुद चटर्जी ने एसडीपीओ डॉ वीरेंद्र चौधरी को फोन कर गोली लगने की जानकारी दी. एसडीपीओ थाना प्रभारी बलिराम रावत को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और घायल पदाधिकारी को ऊर्जानगर अस्पताल में भर्ती कराया. यहां से डॉक्टरों ने उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया. भागलपुर में इलाज के बाद उन्हें दुर्गापुर रेफर कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola