जबरन धर्मांतरण कराने के आरोप में पादरी समेत दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गोड्डा : झारखंड के गोड्डा जिले में एक गांव के कुछ लोगों का जबरन धर्मांतरण कराने के प्रयास और अपनी भूमि गिरजाघर को दान देने के लिए दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने एक पादरी समेत दो लोगों केा गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार ने मंगलवार को बताया कि राजदह गांव के […]

विज्ञापन

गोड्डा : झारखंड के गोड्डा जिले में एक गांव के कुछ लोगों का जबरन धर्मांतरण कराने के प्रयास और अपनी भूमि गिरजाघर को दान देने के लिए दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने एक पादरी समेत दो लोगों केा गिरफ्तार किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार ने मंगलवार को बताया कि राजदह गांव के लखीराम बेसरा ने शिकायत की थी कि वहां का स्थानीय पादरी विनोज वी के और मुन्ना हंसदा लोगों को जबरन ईसाई बनाने का प्रयास कर रहे हैं.

पुलिस ने जांच के बाद आठ सितंबर को दोनों को गिरफ्तार कर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2017 के तहत अदालत में पेश किया जिसने उन्हें 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

आरोप है कि पादरी केरल से यहां तैनाती पर आया था और गांव के लोगों का धर्म परिवर्तन कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा था. उन्होंने बताया कि इस मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है जो फरार हैं.

आरोपियों पर ग्रामीणों पर दबाव बनाकर उनकी जमीन भी गिरजाघर को हस्तांतरित करवाने की कोशिश के आरोप हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola