गोड्डा विधायक अमित मंडल को बालू माफियाओं ने जान मारने की धमकी

Updated:
विज्ञापन

– विधायक अमित मंडल ने डीजीपी को दी सूचना गोड्डा विधायक अमित मंडल को बालू माफिया ने फोन पर जान मारने की धमकी दी है. श्री मंडल ने इस आशय की सूचना झारखंड के डीजीपी को दी है. विधायक ने बताया कि उनके छोटे भाई सुमित आनंद के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर […]

विज्ञापन

– विधायक अमित मंडल ने डीजीपी को दी सूचना

गोड्डा विधायक अमित मंडल को बालू माफिया ने फोन पर जान मारने की धमकी दी है. श्री मंडल ने इस आशय की सूचना झारखंड के डीजीपी को दी है. विधायक ने बताया कि उनके छोटे भाई सुमित आनंद के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर कहा कि वो अपने भाई को समझा दें, सत्ता का दुरुपयोग कर रहा है. बालू मामले पर दबिश बनाने का काम कर रोजी रोटी मार रहा है. बातचीत के दौरान उसने जान मारने की भी धमकी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस मामले पर श्री मंडल ने डीजीपी को जानकारी दी और जांचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने ने बताया कि उन्हें आशंका है कि रसूख वाले संवेदक और बालू माफिया ही इस तरह की धमकी दे रहे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola