विवाहिता को ससुराल से निकाला

Updated at :16 Jul 2013 1:45 PM
विज्ञापन
विवाहिता को ससुराल से निकाला

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पंचरूखी गांव की विवाहिता रूपा देवी को ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से बाहर निकाल दिया. विवाहिता ससुराल से निकलकर अब मायके कौडिबहियार में रह रही है. पंचरूखी गांव के ढाडाचक गांव के अमर दास के साथ दो वर्ष पूर्व पीड़िता का विवाह हुआ था. […]

विज्ञापन

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पंचरूखी गांव की विवाहिता रूपा देवी को ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से बाहर निकाल दिया. विवाहिता ससुराल से निकलकर अब मायके कौडिबहियार में रह रही है. पंचरूखी गांव के ढाडाचक गांव के अमर दास के साथ दो वर्ष पूर्व पीड़िता का विवाह हुआ था.

विवाहिता को छह माह का एक पुत्र भी है. पीड़िता ने पति अमर दास, सास रूक्मिनी, मनोज दास व माला देवी के विरुद्ध मारपीट करने व घर से निकाले जाने का मामला दर्ज कराया है. साथ ही बताया कि पति द्वारा दहेज स्वरूप 50 हजार रुपया व गाय की मांग की गयी थी. राशि नहीं दिये जाने पर ससुराल वालों ने मारपीट की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola