गोड्डा : ….जब हाइलेवल पुल के शिलान्यास की खुशी में भाजपा के पूर्व प्रखंड महामंत्री ने सांसद निशिकांत का पांव धो कर पीया

Updated:
विज्ञापन

गोड्डा : कलाली से कन्हवारा गांव में कझिया नदी पर 21 करोड़ की लागत से बनने वाले हाइलेवल पुल के शिलान्यास के मौके पर गोड्डा प्रखंड के पूर्व महामंत्री पवन कुमार साह ने सांसद डॉ निशिकांत दुबे का पांव पखार कर पी लिया. सांसद के संबोधन के दौरान भाव-विह्वल होकर अचानक पवन साह मंच पर […]

विज्ञापन
गोड्डा : कलाली से कन्हवारा गांव में कझिया नदी पर 21 करोड़ की लागत से बनने वाले हाइलेवल पुल के शिलान्यास के मौके पर गोड्डा प्रखंड के पूर्व महामंत्री पवन कुमार साह ने सांसद डॉ निशिकांत दुबे का पांव पखार कर पी लिया. सांसद के संबोधन के दौरान भाव-विह्वल होकर अचानक पवन साह मंच पर पहुंचे और सांसद से पांव पखारने का आग्रह किया.
पहले तो सांसद ने रोकने की कोशिश की, मगर पवन की जिद्द के सामने वे हार गये. लोगों ने तालियां बजा कर उनका स्वागत किया. अपने पांव पखारे जाने की तसवीर सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने ऑफिसियल फेसबुक पर जारी किया. इसके बाद वे सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गये. आलोचना के शिकार होते देख काफी देर के बाद उन्होंने उस पोस्ट को एडिट कर पांव पखार कर पीने की बात को हटा दिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola