अधिकारी रहे नदारद, लाभुक लौटे बैरंग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jul 2018 6:49 AM
महगामा : प्रखंड के ग्राम खदहरा माल, लहठी व बसुआ आदि गांव में ग्राम स्वराज अभियान को लेकर शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कई विभाग के पदाधिकारी नदारद रहे. जिस कारण लाभुकों को बैरंग घर लौटना पड़ा. वहीं खदहरा माल पंचायत भवन में चल रहे शिविर में महिला प्रसार पदाधिकारी, मुखिया, उपमुखिया, पंचायत […]
महगामा : प्रखंड के ग्राम खदहरा माल, लहठी व बसुआ आदि गांव में ग्राम स्वराज अभियान को लेकर शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कई विभाग के पदाधिकारी नदारद रहे. जिस कारण लाभुकों को बैरंग घर लौटना पड़ा. वहीं खदहरा माल पंचायत भवन में चल रहे शिविर में महिला प्रसार पदाधिकारी, मुखिया, उपमुखिया, पंचायत सेवक व रोजगार सेवक के अलावे कोई भी पदाधिकारी मौजूद नहीं थे. इस संबंध में मुखिया सिंधू देवी व उपमुखिया मो जलाल अंसारी ने बताया कि शिविर में शिक्षा, बिजली, पीएचइडी, कृषि, पशुपालन, सहकारिता, बैंक, अंचल ,खाद्य आपूर्ति व कल्याण आदि विभाग के पदाधिकारी अनुपस्थित रहे हैं
. इस कारण शिविर में आये हुए लाभुकों को घर लौटना पड़ गया. बता दें कि ग्राम स्वराज अभियान में सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है. कई विभाग के टेबल लगाये गये लेकिन पदाधिकारियों का कहीं अता-पता नहीं था. वहीं शिविर में उपस्थित पंचायत सेवक प्रदीप कुमार से पूछे जाने पर बताया कि अनुपस्थित पदाधिकारियों का रिपोर्ट जिले के भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










