आंदोलन की चेतावनी दी

ठाकुरगंगटी पावर सब स्टेशन में उपभोक्ताओं ने दिया धरना ठाकुरगंगटी : अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशान उपभोक्ताओं ने गुरुवार को ठाकुरगंगटी पावर सब स्टेशन में एक दिवसीय धरना दिया. मुखिया अशोक कुमार ने नेतृत्व में लोग दिन भर धरना पर डटे रहे और विभाग के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी. इसके बाद उपभोक्ताओं ने […]
ठाकुरगंगटी पावर सब स्टेशन में उपभोक्ताओं ने दिया धरना
ठाकुरगंगटी : अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशान उपभोक्ताओं ने गुरुवार को ठाकुरगंगटी पावर सब स्टेशन में एक दिवसीय धरना दिया. मुखिया अशोक कुमार ने नेतृत्व में लोग दिन भर धरना पर डटे रहे और विभाग के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी. इसके बाद उपभोक्ताओं ने पांच सूत्री मांग का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा.
दी आंदोलन की चेतावनी
उपभोक्ताओं ने कहा कि विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया, तो 27 मई को पुन: आंदोलन किया जायेगा. इसकी जिम्मेवारी विभाग की होगी. मौके पर महाप्रसाद महतो, रवींद्र प्रसाद महतो, इंद्र देव चौबे, भवेश मंडल, सीताराम महतो, श्रवण महतो आदि उपस्थित थे.
बिजली की स्थिति बदतर
जेवीएम नेत्री वेणु चौबे ने कहा कि जिले में बिजली की स्थिति बदतर है. शहर में बिजली घंटे दो घंटे रहती है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में बिजली गायब रहती है. विभाग व जिला प्रशासन संवेदनहीन हो गया है. लोगों के सब्र का बांध टूट रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










