500 स्कूलों में बंद है मध्याह्न् भोजन

Published at :01 May 2014 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
500 स्कूलों में बंद है मध्याह्न् भोजन

अविनाश गोड्डा : बच्चों के स्कूलों में ठहराव की योजना को लेकर विद्यालयों में चलायी जा रही मध्याह्न् भोजन योजना जिले में दम तोड़ रही है. जिले में कम से कम पांच सौ ऐसे स्कू ल है जहां मिड डे मिल योजना पूरी तरह ठप्प है. उन स्कूलों में जनवरी व फरवरी माह से ही […]

विज्ञापन

अविनाश

गोड्डा : बच्चों के स्कूलों में ठहराव की योजना को लेकर विद्यालयों में चलायी जा रही मध्याह्न् भोजन योजना जिले में दम तोड़ रही है. जिले में कम से कम पांच सौ ऐसे स्कू ल है जहां मिड डे मिल योजना पूरी तरह ठप्प है. उन स्कूलों में जनवरी व फरवरी माह से ही यह योजना बंद पड़ी हुई है. मिड डे मील के बंद होने से बच्चों की उपस्थिति पर असर पड़ना शुरू हो गया है.

स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति आधी से भी कम हो गयी है. जिले के सभी प्रखंडों में कमोबेस मिड डे मिल योजना का यही हाल है. कहीं दो माह से तो कहीं तीन माह से योजना बंद पड़ा हुआ है. हालांकि मिड डे मिल के लिये बनाये गये कोषांग का यह कहना है कि किसी भी विद्यालय में मिड डे मिल योजना बंद नहीं है. विद्यालयों में बंद यह योजना विभाग के दावे की पोल खोल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola