कांग्रेस के कुशासन से जनता त्रस्त

Published at :23 Apr 2014 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस के कुशासन से जनता त्रस्त

बोआरीजोर में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा बोआरीजोर : राजमहल भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मुरमू के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को बोआरीजोर के राजाभीठा खेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया. इस मौके पर पूर्व सीएम श्री मुंडा ने जम कर कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश व […]

विज्ञापन

बोआरीजोर में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा

बोआरीजोर : राजमहल भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मुरमू के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को बोआरीजोर के राजाभीठा खेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया. इस मौके पर पूर्व सीएम श्री मुंडा ने जम कर कांग्रेस पर निशाना साधा.

उन्होंने कहा कि देश व राज्य में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी की जननी कांग्रेस है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुशासन से जनता त्रस्त है. इस दौरान वे जेवीएम व जेएमएम पर भी जम कर बरसे. उन्होंने कहा कि इन दो पार्टियों ने भी मिल कर राज्य का विकास नहीं होने दिया. उन्होंने राजमहल के भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मुरमू को समर्थन देने के अपील की.

अपने कार्यकाल में योजनाओं को उतारा धरातल पर: अर्जुन

जनसभा के दौरान पूर्व सीएम सह भाजपा नेता श्री मुंडा ने कहा कि जब मैं सीएम था, तब राज्य में मैंने मुख्यमंत्री लाडली योजना, कन्यादान योजना व पहाड़िया जाति को नौकरी दी. इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मुरमू ने भी उपस्थित भीड़ को संबोधित किया. इस अवसर पर प्रेमनंदन मंडल, सोनाराम सोरेन, जर्मन बास्की, विनोद मुरमू, विकास मुरमू आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola