अपराधियों की गोली से घायल युवक की रिम्स में मौत

Updated:
विज्ञापन

अपराधियों ने बाइक छिनने का विरोध करने पर मार दी थी गोली

विज्ञापन

बगोदर.

गत छह अप्रैल को बगोदर थानांतर्गत मंझलाडीह-अडवारा रोड की खेड़ो नदी के पुल के पास अपराधियों की गोली से घायल जमुआरी गांव के मजदूर कुलदीप सिंह (30) पिता कैला सिंह की रिम्स में इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गयी.

ट्रॉमा सेंटर से ले जाया गया था रांची :

विदित हो कि बगोदर थाना क्षेत्र के जमुआरी के कुलदीप सिंह छह अप्रैल की रात साढ़े नौ बजे अपनी बाइक से मजदूरी कर बगोदर से मंझलाडीह-अडवारा होते हुए अपने घर जा रहा था. इसी दौरान खेड़ो नदी पुल के पास पहले से घात लगाये अज्ञात अपराधियों ने उसके साथ बाइक छीनने का प्रयास किया. अपराधी अपनी इस योजना में सफल नहीं हो सके. इसके बाद फायरिंग कर कुलदीप सिंह को घायल करते हुए फरार हो गया था. घटना के बाद इलाज करा उसे बगोदर ट्रॉमा सेंटर लाया गया था. यहां प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स ले जाया गया. यहां दो दिन के बाद उसके शरीर से गोली निकाली गयी थी और इलाज भी चल रहा था. बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह और पूर्व विधायक नागेंद्र महतो ने इलाज के दौरान घायल कुलदीप सिंह से मिलकर उनका हाल चाल भी लिया था. गांव के ग्रामीणों के द्वारा युवक के इलाज में आपसी सहयोग भी किया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola