सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

बेंगाबाद-चतरो मुख्य सड़क पर हरिजन टोला के पास शुक्रवार की दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक पीरटांड़ के चिलगा गांव निवासी सुरेश हेंब्रम (25) की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गयी.

विज्ञापन

बेंगाबाद. बेंगाबाद-चतरो मुख्य सड़क पर हरिजन टोला के पास शुक्रवार की दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक पीरटांड़ के चिलगा गांव निवासी सुरेश हेंब्रम (25) की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गयी. जानकारी मिलने के बाद परिजन गांव से सदर अस्पताल पहुंचे. बताया जाता है कि सुरेश हेंब्रम दोपहर को बाइक से गिरिडीह की ओर जा रहा था. हरिजन टोला के पास वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली पोल से टकरा गया. टक्कर इतनी भयानक थी कि उसकी बाइक के परखच्चे उड़ गये. वहीं, वह दस फीट दूर जा गिरा. उसके सिर में गंभीर चोट आयी और वह बेहोश हो गया. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बेंगाबाद पुलिस को दी. जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया. चिकित्सक ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने हुए था. इसके कारण उसके सिर में गंभीर चोट आयी. बताया जाता कि पिछले 14 दिन पूर्व उसके पिता श्यामलाल हेंब्रम की मौत हुई थी. वह अपने चाचा की बाइक लेकर गया था. बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि दुर्घटना में युवक की मौत हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola