सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
मंडरो-कोदंबरी मुख्य सड़क पर हीरोडीह थाना क्षेत्र के मानिकबाद के पास हुई सड़क दुर्घटना में भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के गरही गांव निवासी सामेल मरांडी उर्फ सामवेल मरांडी (45 वर्ष) की मौत हो गयी.
विज्ञापन
देवरी.
मंडरो-कोदंबरी मुख्य सड़क पर हीरोडीह थाना क्षेत्र के मानिकबाद के पास हुई सड़क दुर्घटना में भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के गरही गांव निवासी सामेल मरांडी उर्फ सामवेल मरांडी (45 वर्ष) की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह में सामेल अपने पुत्र अविनाश मरांडी के साथ बाइक से खोरीमहुआ जा रहा था. इसी क्रम में मानिकबाद के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना में बाइक के पीछे बैठा सामेल मरांडी सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया. बेहोशी हालत में उसे उपचार के लिए बेलाटांड़ स्थित निजी चिकित्सा केंद्र पर ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. सुबह 10 उसका शव गरही स्थित घर पहुंचा तो परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन