चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कट कर युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की देर रात अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर गुरुवार की सुबह जीआरपी की टीम घटनास्थल पर पहुंची.

विज्ञापन

सरिया.

चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की देर रात अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर गुरुवार की सुबह जीआरपी की टीम घटनास्थल पर पहुंची. शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए जीआरपी अपने साथ गोमो लेकर गई.

मामले की जानकारी देते हुये हजारीबाग रोड आरपीएफ निरीक्षक अरुण राम ने बताया कि आरपीएफ कैंपिंग स्टाफ की नजर किमी संख्या 335/6 के पास डाउन रेलवे पटरी के समीप मृत पड़े युवक पर पड़ी. इसकी सूचना जीआरपी गोमो को दी गई. युवक की पहचान डुमरी थाना क्षेत्र के जांगीदिरी गांव निवासी गंगू पंडित पिता नंदलाल पंडित के रूप में की गई. इसके बाद मृतक के परिजन को सूचना दी गई. बताया जाता है कि कुछ दिनों से उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola