ePaper

Giridih News: युवा कांग्रेस प्रखंड कमिटी की बैठक में लिए गये कई निर्णय

Updated at : 07 Oct 2024 11:22 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: युवा कांग्रेस प्रखंड कमिटी की बैठक में लिए गये कई निर्णय

Giridih News: युवा कांग्रेस प्रखंड कमिटी की एक बैठक सोमवार को किसान भवन में हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखड आध्यक्ष कपिल ठाकुर ने की, मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम चौधरी व जिला सचिव सरफराज अहमद गुड्डू उपस्थित थे.

विज्ञापन

युवा कांग्रेस प्रखंड कमिटी की एक बैठक सोमवार को किसान भवन में हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखड आध्यक्ष कपिल ठाकुर ने की, मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम चौधरी व जिला सचिव सरफराज अहमद गुड्डू उपस्थित थे. इस दौरान राज्य सरकार की योजनाओं को घर घर पहुंचाने और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन विस्तार करने पर चर्चा की गयी. वहीं इस दौरान रेफरल अस्पताल में व्याप्त समस्या को लेकर उपस्थित सदस्यों ने रेफरल अस्पताल पहुंच कर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से बात की. जबकि, बैठक के अंत में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष महेश भगत की दिवंगत पत्नी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया. बैठक में प्रखड आध्यक्ष नागेश्वर मंडल, सदिक अली, प्रखंड उपाध्यक्ष सनाउल्लाह अंसारी, शिवम सेठ, फुलमनी देवी, सुमित्रा देवी, नुरेशा खातुन, अजमेरी खातून, इकबाल अंसारी, खुर्शीद अंसारी, युसूफ अन्सारी, रोहित कुमार, सलामत अंसारी, अयुब अंसारी, रहमत अन्सारी, मन्टू कमार, अमानत अन्सारी, सुनिता देवी, सुमन कुमारी, अनिता कुमारी, महिबन खातून, रूबिया खातून, किताबून खातून आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola