देवरी में युवक ने की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन

देवरी में युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन

देवरी. देवरी थाना क्षेत्र के असको पंचायत अंतर्गत दाड़ीडीह गांव में सोमवार की देर रात को एक युवक ने अपने कमरे में फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली. मृतक गांव के अर्जुन महथा के 19 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार था. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुमन सोमवार की रात में खाना खाने के बाद अपने कमरा सोने चला गया. कुछ देर बाद सुमन का मोबाइल बजने की आवाज सुन कर उसकी मां उठाने गयी. कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो खिड़की से झांक कर देखी तो सुमन फंदे से झूल रहा था. इसके बाद हल्ला करने पर परिवार के अन्य सदस्य दरवाजा तोड़कर अंदर गये ओर फंदे से झूल रहे सुमन को फंदा काट कर नीचे उतारा. हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. परिजनों ने घटना की सूचना देवरी थाना पुलिस को दी. देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया. वहीं मंगलवार को शव का पंचनामा कर अंत्यपरीक्षण के गिरिडीह भेज दिया. थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने इस घटना की पुष्टि की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola