एसआइआर में दावा-आपत्ति के निष्पादन को ले जन सुनवाई
लाइब्रेरी का निरीक्षण करते बीडीओ | Prabhat Khabar Network
भेलवाघाटी और गुनियाथर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत दावा-आपत्ति के निष्पादन के लिए जन सुनवाई आयोजित की गई. इस दौरान मतदाताओं के दावों और विसंगतियों को दूर करने के लिए दस्तावेजों की जांच कर ऑनलाइन प्रविष्टि की गई.
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत दावा-आपत्ति के निष्पादन को लेकर शनिवार को भेलवाघाटी और गुनियाथर पंचायत भवन में जन सुनवाई आयोजित की गयी. बीडीओ कुमार बंधु कच्छप के नेतृत्व में हुई सुनवाई के दौरान वैसे मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच की गयी, जिनके नाम या विवरण में विसंगति मिलने पर उन्हें नोटिस जारी किया गया था.
आपके शहर में
दस्तावेजों की जांच के बाद ऑनलाइन प्रविष्टि
जन सुनवाई में संबंधित मतदाताओं ने अपने पक्ष में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किये. अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच और सत्यापन किया. इसके बाद संबंधित जानकारी की ऑनलाइन प्रविष्टि करायी गयी. प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं के दावों और उपलब्ध दस्तावेजों का मिलान किया गया.
ज्ञान केंद्र की लाइब्रेरी का भी निरीक्षण
जन सुनवाई के बाद बीडीओ कुमार बंधु कच्छप ने भेलवाघाटी पंचायत सचिवालय परिसर स्थित ज्ञान केंद्र की लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया. उन्होंने लाइब्रेरी में उपलब्ध सुविधाओं, संसाधनों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा वहां की स्थिति की जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए